वरीय अधिवक्ता जय टुडू के शोक सभा का आयोजन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता जय टुडू के शोक सभा का आयोजन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ दी श्रद्धांजलि

झारखंड नामा /अमित कुमार दास पाकुड़ /पाकुड़ बार एसोसिएशन पाकुड़ के वरीय अधिवक्ता जय टुडू का निधन आज बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे धनुषपूजा स्थित उनके आवास में हो गया। वह 78 वर्ष के थे। वह अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और पोते- पोती छोड़ गए हैं

उनके निधन पर बार एसोसिएशन पाकुड़ के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन तथा संचालन सचिव दीपक कुमार ओझा ने कियाशोकसभा में अधिवक्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। शोक सभा में बताया गया कि मृतक अधिवक्ता ने 1969 में इस बार में वकील के रूप में योगदान किया था। अधिवक्ता के निधन पर आज न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हुआ।शोकसभा में बार के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रुहुल अमीन ने दिव्यांगता जय टुडू के बारे में चंद शब्द कहते-कहते ही फूट-फुट कर रो दिए उन्होंने कहा कि वह बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे जिसकी कमी उन्हें खेलेगी। मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष नृपेंद्र नाथ उपाध्याय ,वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन बोस, जेएन उपाध्याय, निरंजन घोष, प्रशांत कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार त्रिवेदी, अधिवक्ता अनूप ओझा, जगदीश यादव, जनार्दन यादव, राजीव कुमार यादव, सूरज शर्मा, सुमन कुमार,दीनानाथ गोस्वामी,व अन्य उपस्थित थे।

(पिछड़ता पाकुड़ से पछाड़ता पाकुड़ की और अग्रसर)

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज