सीएसपी संचालक द्वारा करोड़ों की अवैध निकासी का मामला आया सामने -पूर्व एन डी ए प्रत्याशी के सामने ग्रामीणों ने रखी शिकायत

सीएसपी संचालक द्वारा करोड़ों की अवैध निकासी का मामला आया सामने  शिकायत के बाबजूद कारवाई नहीं होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप 

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के चांदपुर पंचायत में सीएसपी संचालक निताई कुमार दास द्वारा क्षेत्र की जनता के करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की गई है। 15 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जनता में गहरा आक्रोश दिखने लगा है इसकी जानकारी तब हुई जब इस मामले की शिकायत लेकर ग्रामीणों ने पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के घर पहुंच कर सारे बातो se अवगत कराया  उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर पत्राचार किया जायेगा जनता की मेहनत की कमाई को लूटने वालों को बख्शा नहीं जायेगा इसकी शिकायत गृह मंत्रालय तक प्रेषित की जाएगी आप सभी का एक एक रुपये की बसूली करवा के दम लूंगा 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज