रिश्वत लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया कार्यालय के गोपनीय  के स्टेनो आफताब अंसारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया कार्यालय के गोपनीय  के स्टेनो आफताब अंसारी रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड नामा /संवाददाता /हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया कार्यालय में कार्यरत गोपनीय कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आवेदक अनिल कुमार से 10,000 रुपये घूस मांगने का आरोप था दरअसल, आवेदक अनिल कुमार (उम्र-29 वर्ष, ग्राम-ईचाक, नावाटांड, जिला-चतरा) ने सिमरिया थाना क्षेत्र की 31.5 डिसमिल भूमि से जुड़ा वाद भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सिमरिया के न्यायालय में दायर किया था। उनका आरोप था कि न्यायालय में स्टेनो आफताब अंसारी ने उनके पक्ष में फैसला लिखने के लिए 60,000 रुपये की मांग की थी। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग को दी।शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 10,000 रुपये अग्रिम रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने विशेष दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आफताब अंसारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज