शत्रुघ्न सिंह के तीसरी बार झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झारखंड नामा /संवाददाता /मेहरमा (गोड्डा): झामुमो की ओर से नव नियुक्त मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे।यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। शत्रुघ्न सिंह के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। शत्रुघ्न सिंह के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल, माला पहनाकर उनका स्वागत कीया। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र तिर्की, मिथिलेश दास, हरिनंदन उरांव, मंजू मरांडी, रामदेव पंडित, राधिका देवी, ईश्वर मरांडी,जयप्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि शत्रुघ्न सिंह पुराने, पार्टी के प्रति समर्पित तथा अनुभवी नेता हैं। इनके नेतृत्व में संगठन और भी अधिक मजबूत होकर उभरेगा। कार्यकर्ताओं ने इनके मनोनयन पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए शत्रुघ्न सिंह के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की है। बताया कि इसके पूर्व 2014 से 2019 तक दो टर्म शत्रुघ्न सिंह मेहरमा के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं।
Author: Jharkhand Nama
News portal





