झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ प्रखंड के प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ प्रखंड के प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ : पाकुड़ मुख्यालय के धनुष पूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में पाकुड़ प्रखंड कमेटी का बैठक संपन्न हुआ जिसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ ने किया उक्त बैठक में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सचिव् एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए इस बीच प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम शेख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता के कड़ी मेहनत से आज राजमहल लोकसभा सीट से लेकर पाकुड़ विधानसभा में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम किया और आज हेमंत सोरेन ने चौतरफा विकास कर झारखंड एवं झारखंडियों को सर्वोत्तम विकास के और ले जाने का कार्य कर रही है प्रखंड अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आप ईमानदारी के साथ पार्टी कार्य के लिए मेहनत करें और पार्टी को नए मुकाम तक पहुंचने का काम करें ताकि आने वाले दिन झारखंड में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा का हीं परचम लहराए उसके बाद प्रखंड कमेटी का विस्तार प्रारंभ किया गया जो इस प्रकार है प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख , सचिव राजेश सरकार ,उपाध्यक्ष अजफरूल शेख ,राम सिंह टुडू ,इस्माइल रहमान ,कोषाध्यक्ष पतरस मरांडी ,सहसचिव बसीर शेख ,प्रकाश हांसदा ,कमरूद्दीन शेख ,संगठन सचिव निताई दत्त , कौशर अली, अब्दुल सत्तार , कार्यालय सचिव श्रीनाथ राजवंशी , संयुक्त सचिव नज़रुल इस्लाम ,और दयानंद भगत उपरोक्त सभी पदाधिकारी को प्रखंड कमेटी के सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया इस बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज