पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने किया घटना स्थल का भौतिक निरिक्षण  जल्द होगा डकैती का उदभेदन

पाकुड़ मे डकैती की वारदात अंचल निरिक्षक के घर हुई बीती रात डकैती लाखो रुपये नकद के  साथ सोने के गहने लें उड़े डकैत

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने किया घटना स्थल का भौतिक निरिक्षण  जल्द होगा डकैती का उदभेदन

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ :शहर से सटे गोकुलपुर मौजा में नवनिर्मित मकान बनाकर रह रहे सदर अंचल के अंचल निरीक्षक शिवाआशीष वात्सायन के घर बीती रात नकाबपोश 15 से 20 की संख्या में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी 15 से 20 की संख्या में हथियार से लैश हो आए थे और रात 9:20 में अंचल निरीक्षक के घर में घूस कर लोगों को डरा धमका कर नकद और जेवरात की लूट कर फरार हो गए । अपराधियों ने घर के सदस्यों का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया और फिर बाहर निकल कर मोबाइल को अगल-बगल में रखकर चलते बने। डकैती की घटना को अंजाम देने के वक्त अपराधियों ने घर के एक सदस्य पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हालांकि घटना की सूचना पर एस डी पी ओ डी एन आजाद, नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास रात को ही अंचल निरीक्षक के घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस रात से ही तफ्तीश में जुट गई है । अंचल निरीक्षक ने घटना के बाबत नगर थाना में डेढ़ लाख नकद और पांच भर गोल्ड की लूटने की लिखित रूप से जानकारी दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मंगलवार के पूर्वाह्न घटना स्थल पर पहुंची और पूरी घटना के बारे में अंचल निरीक्षक से जानकारी ली।घटना की सभी पहलु पर छानबीन कर एसपी ने कहा कि वादी के द्वारा घटना की जानकारी दी गई है।पुलिस बहुत जल्द ही इस घटना का उद्वेदन करेगी। हमें उक्त घटना को ले कुछ जरुरी लीड्स मिले हैं उस पर जांच की जा रही है आरोपी बहुत जल्द सलाखों के पिछे होंगे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज