मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कवायद तेज, उपायुक्त व एसपी ने दिए सख्त निर्देश

JHN DESK पाकुड़:(PAKUR) आगामी पर्व मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विधि-व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी।

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी एसडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि 1 जुलाई तक प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, शांति समिति के माध्यम से समुदायों के बीच समन्वय बढ़ाया जाए ताकि किसी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो।

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गश्ती व्यवस्था, ड्रोन कैमरे से निगरानी, और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश शांति, सुरक्षा और सौहार्द से मनाएं मुहर्रम, विधि-व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं होगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज