हजारीबाग में खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover-Takeover को लेकर कार्यशाला, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

JHN DESK हजारीबाग: (HAZARIBAG) हजारीबाग जिले में संचालित शराब दुकानों की जिम्मेदारी अब सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आ रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर भवन, हजारीबाग में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) द्वारा संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover & Takeover की प्रक्रिया को लेकर आयोजित की गई।

कार्यशाला में सहायक उत्पाद आयुक्त  शिव कुमार साहू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नई व्यवस्था लागू होने तक खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन विभागीय स्तर पर किया जाएगा। प्लेसमेंट एजेंसी से संचालित दुकानों से स्टॉक, नकद राशि, संपत्तियां आदि का सभी स्तर पर विधिवत हस्तांतरण (Handover-Takeover) सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी।

हस्तांतरण प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त के निर्देश:

  • 30 जून की रात 10 बजे के बाद सभी दुकानें सील कर दी जाएंगी, जिसकी सूचना रिपोर्ट के रूप में अपर समाहर्ता को भेजी जाएगी।
  • दुकान खोलने एवं बंद करने की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
  • प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं वरीय अधिकारी अलॉट की गई दुकानों की पहचान सुनिश्चित करेंगे।

Handover-Takeover SOP के प्रमुख बिंदु:

  • स्टॉक सत्यापन: पेटियों को खोलकर प्रत्येक बोतल की गणना, सीलिंग और हस्ताक्षरित प्रपत्र चिपकाना।
  • दस्तावेज हस्तांतरण: रोकड़ बही, नकद राशि, POS मशीन, स्कैनर, डीप फ्रीज़र आदि की रिपोर्टिंग और मिलान।
  • वीडियोग्राफी: संपूर्ण प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग और सुरक्षित संधारण।

सुरक्षा एवं गोपनीयता पर विशेष जोर:

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रक्रिया के दौरान कोई भी सूचना अनधिकृत व्यक्ति या आमजन को न दी जाए। किसी भी आपात स्थिति में सीधे सहायक उत्पाद आयुक्त, अपर समाहर्ता या उपायुक्त से संपर्क किया जाए।

सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने नाम-पदनाम की मोहर तैयार रखने और दस्तावेजों पर विधिवत हस्ताक्षर करने को कहा गया।

पारदर्शिता और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान:

उपायुक्त  सिंह ने समस्त अधिकारियों से कहा कि Handover & Takeover की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाए। उन्होंने स्थानीय थाना से समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज