पाकुड़ में 500 जनजातीय परिवारों को मिला पक्का आशियाना, जनमन योजना से पूरा हुआ घर का सपना

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR)  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर छुआ, जब जिले के विभिन्न प्रखंडों में एक साथ 500 पीवीटीजी (अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूह) लाभुकों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य कार्यक्रम लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बांडु पंचायत अंतर्गत केसीटिकरी गांव में हुआ, जहाँ उपायुक्त मनीष कुमार ने लाभुकों के नवनिर्मित पक्के आवास का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर लाभुकों को शॉल और प्रेशर कुकर देकर सम्मानित भी किया गया।

सरकार ने हमें सिर छुपाने का छत दिया: भावुक लाभुक की प्रतिक्रिया

गृह प्रवेश के बाद एक लाभुक ने भावुक स्वर में कहा कभी सोचा नहीं था कि हमारे पास पक्का मकान होगा। कच्चे घर की जिंदगी अब बीते दिनों की बात है। सरकार और जिला प्रशासन का तहेदिल से आभार।

उपायुक्त ने दिया संदेश कमजोरों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत हम देश के सबसे कमजोर और वंचित जनजातीय समूहों को न केवल घर, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए कृतसंकल्पित हैं। जनमन योजना इन्हें आत्मसम्मान और स्थायित्व दे रही है।उन्होंने बताया कि जनमन योजना के तहत लाभुकों को दो कमरों वाला पक्का घर किचन सहित मुहैया कराया गया है, जिससे उनका जीवन स्तर सशक्त रूप से उन्नत हो सके।

पौधारोपण से जोड़ा गया पर्यावरण संदेश

गृह प्रवेश के उपरांत उपायुक्त समेत बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने ग्राम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

हर प्रखंड में गूंजा गृह प्रवेश का उल्लास

जिले के सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाभुकों की संख्या प्रखंडवार इस प्रकार रही: लिट्टीपाड़ा:400 हिरणपुर: 30 महेशपुर: 30 पाकुड़: 15 पाकुड़िया: 15 अमड़ापाड़ा: 10

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज