ट्रक चोरी कांड में बड़ा खुलासा: धनबाद से चोरी, पाकुड़ में कबाड़: दो जिलों की पुलिस ने मिलकर गिरोह का किया पर्दाफाश कबाड़ी दुकान बनी थी चोरी के ट्रकों की मंडी

JHN DESK पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ जिले में एक संगठित ट्रक चोरी गिरोह के खुलासे से सनसनी फैल गई है। धनबाद पुलिस और पाकुड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बल्लभपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान पर छापेमारी कर दो चोरी किए गए ट्रकों के कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी राजीबूल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

राजीबूल शेख पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर का निवासी है। धनबाद जिला बल को तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन मिली, जिसके आधार पर पाकुड़ नगर थाना की सहयोग से उसे बल्लभपुर में स्थित उसकी कबाड़ी दुकान से दबोच लिया गया।

गौरतलब है कि राजीबूल शेख पर  गोविंदपुर थाना, धनबाद में दर्ज दो मामलों में ट्रक चोरी का आरोप हैकांड संख्या 283/25, दिनांक 01.06.25, धारा 303(2) BNS  कांड संख्या 228/25, दिनांक 02.05.25, धारा 303(2) BNS

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर चोरी के ट्रकों को अलग-अलग हिस्सों में काटकर कबाड़ के रूप में बेचने का काम करता था। कबाड़ी दुकान की आड़ में संचालित हो रहे इस पूरे नेटवर्क की जांच अब गहराई से की जा रही है।

धनबाद और पाकुड़ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिसने न सिर्फ दो ट्रक चोरी के मामलों को सुलझाया,बल्कि एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ भी कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। ट्रक चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुट गई हैं।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज