
JHN DESK साहिबगंज: SAHIBGANJ साहिबगंज हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में शहीद सिदो-कान्हू की स्मृति में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न विवाद पर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग जानबूझकर सरकारी आयोजन में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा, सरकारी स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को बाधित करना न केवल शहीदों का अपमान है, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देना भी है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लें और दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दिलाएं, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के ऐतिहासिक और सम्मानजनक अवसरों में विघ्न डालने की हिम्मत न कर सके।
Author: Jharkhand Nama
News portal





