
JHN DESK साहिबगंज (SAHIBGANJ) साहिबगंज जिले के कोटालपोखर के निखिल साहा पर आरोप है कि वह अवैध लॉटरी के कारोबार में शामिल है और गरीबों को अपना शिकार बना रहा है। निखिल ने अपने ब्रांड की लॉटरी बेचने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया, जिसमें वह खुद ही रिजल्ट डिसक्लियर करता था और इनाम उठाने पर रकम देने का भरोसा दिलाता था।
वैसे तो निखिल लॉटरी का काम कई दशकों से करता आ रहा है, लेकिन तब वह बरहरवा, पाकुड़, हिरणपुर आदि इलाकों में घूम-घूम कर लॉटरी सप्लाई करता था। लेकिन पिछले 5 सालों में उसने अपने ब्रांड की लॉटरी बेचने के लिए एक शातिर गिरी शुरू की और करोड़ों रुपये कमाए।
आरोप है कि निखिल साहा स्थानीय थाना पुलिस को नजराना देकर अपना कारोबार चला रहा है। उसने अपने कारोबार को साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़ और हिरणपुर आदि इलाकों में फैला लिया है। इस कारोबार से उसने दो हाईवा गाड़ी भी खरीदी हैं।
निखिल साहा के अवैध लॉटरी कारोबार से गरीब लोग अपनी जमा-पूंजी खो रहे हैं और अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। आरोप है कि निखिल साहा इससे पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन फिर से निकलकर वही काम करने लगा है। इससे साफ होता है कि निखिल पर प्रशासन की पकड़ कमजोर है और वह अपने कारोबार को बेखौफ चला रहा है।
सरकार और प्रशासन से मांग है कि निखिल साहा के अवैध लॉटरी कारोबार पर रोक लगाई जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गरीबों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि वे इस तरह के कारोबार से बच सकें।
Author: Jharkhand Nama
News portal





