चेकपोस्ट पर माफिया की मल्लिका – कोटालपोखर में ‘नकाबपोश’ सिस्टम की रंगीन रातें!

JHN DESK साहिबगंज SAHIBGANJ साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर और रहीमटांड़ चेकपोस्ट का हाल देखिए – न खाता न बही, जो माफिया बोले वही सही!

रात होते ही ट्रकों की काली बारात निकलती है- ओवरलोड गिट्टी, बिना माइनिंग चालान और प्रशासन की आंखों में मिर्ची डाल कर ऐसा लगता है जैसे कानून को लकवा मार गया हो!

चेकपोस्ट? अरे जनाब, अब वो तो बस नाम के हैं जैसे सांप के आगे बीन बजा रहे हों, और वो कान में ईयरफोन लगा के बैठा हो हर रात 200 से ज्यादा ट्रक ऐसे सरपट दौड़ते हैं मानो सिस्टम को जेब में रखकर निकले हों!

थाना? वो तो बस दीवार पर टंगी तस्वीर बन गया है
पास में है, पर असर में नहीं क्या थानेदार को सिर्फ त्योहारों पर झंडा फहराना है या माफिया पर डंडा भी चलाना है…

और रही बात बड़हरवा अंचल पदाधिकारी की पानी सिर से ऊपर जा चुका है इतना बड़ा खेल, और साहब को भनक तक नहीं या तो खबर नहीं है, या खबर के बदले खामोशी खरीदी गई है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज