डॉन बॉस्को के होनहारों ने रचा इतिहास, मैट्रिक टॉपर्स को मिला मंच पर सम्मान

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ शनिवार को डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी लुत्फल हक और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रिंसिपल जेके शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देकर प्रोत्साहित किया।

स्कूल के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल शिव शंकर दुबे ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।

टॉपर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मंच से सम्मानित होते वक्त आत्मविश्वास और गौरव की चमक साफ देखी जा सकती थी। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे थे।

मुख्य अतिथियों के विचार

समाजसेवी लुत्फल हक ने छात्रों से कहा, लक्ष्य निर्धारित करें, और मेहनत, लगन व अनुशासन को अपना हथियार बनाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं, डीपीएस के प्रिंसिपल जेके शर्मा ने कहा, मेहनत की कोई वैकल्पिक राह नहीं है। निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। स्कूल प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने कहा, हमारे छात्रों ने शानदार अंक लाकर न सिर्फ स्कूल बल्कि अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम भी रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

सम्मानित छात्र-छात्राएं – मैट्रिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया –
ऋतुराज (475 अंक – 95%)
मो. सैफुल्लाह अहमद (460 अंक – 92%)
मो. तारिक अहमद और श्रेया भारद्वाज (455 अंक – 91%)
आयुष कुमार (449 अंक – 89.8%)
शुभम कुमार (436 अंक – 87.2%)
मो. अरशद अली (438 अंक – 87.6%)
दिव्या कुमारी (434 अंक – 86.8%)
मनीष शर्मा (431 अंक – 86.2%)
कृति कुमारी, हर्ष राज (423 अंक – 84.6%)
सुरुचि कुमारी, अन्नु प्रिया, अंशु सिंह, आस्था कृति, कौशल कुमार, चांदनी कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज