गिट्टी के बोझ तले दबा सिस्टम! तीन चेकपोस्ट पार, फिर भी माफिया बेखौफ

JHN DESK साहिबगंज: (SAHIBGANJ) यह कोई आम ट्रैक्टर ट्रॉली नहींयह चलती-फिरती गवाही है झारखंड की लूट, प्रशासन की चूक और सिस्टम की सूट-बूट में छुपी मिलीभगत की!

तस्वीर देखिए न नंबर प्लेट, न माइनिंग चालान, ऊपर से लदा ऐसा कि लगता है कोई पूरा पहाड़ खींच कर ले जा रहा हो। साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से यह अवैध ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी लेकर बेधड़क बंगाल पार कर जाती है। हैरानी की बात यह है कि इसी थाना क्षेत्र में तीन-तीन चेक नाके मौजूद हैं फिर भी कोई नहीं पूछता कि ये ट्रैक्टर किसके दम पर नियमों को रौंदते हुए सरपट दौड़ रहा है

सवालों के कटघरे में प्रशासन

क्या चेक पोस्ट सिर्फ दिखावा हैं झारखंड की खनिज संपदा का यह खुला दोहन सिर्फ आर्थिक नहीं, नीतिगत दिवालियापन का भी प्रतीक है। गिट्टी के नाम पर रोजाना करोड़ों की चोरी हो रही है और सिस्टम सब ठीक है की चादर तान कर सो रहा है।

यह अब लापरवाही नहीं, मिलीभगत की बू दे रहा है।

यदि अब भी प्रशासन नहीं जागता, तो यह तस्वीर केवल ट्रैक्टर की नहीं, साहिबगंज की नीयत और नीतियों की शर्मनाक तस्वीर मानी जाएगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज