राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

JHN DESK (JAMTADA )जामताड़ा में राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मिहिजाम नगर अध्यक्ष उमा यादव के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सतपाल यादव ने भी शिरकत की
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी की स्थापना दिवस मनाया और लोगों के बीच केक और लड्डू वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए
मुख्य अतिथि दिनेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस पूरे झारखंड और देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर सभी लोग अपने अपने जिला में पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी का उद्देश्य गांव, पंचायत, नगर और जिला तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लालू जी के साथ दबे कुचले, गरीब, आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, हरिजन, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोग जुड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर डॉक्टर एन के यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष रामबालक यादव, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुजीत यादव, सोहन शर्मा, टीटू शेख, अखिलेश सिंह, राजाराम, बाली यादव, सोनी साव, रविंद्र दास और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





