मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर डीसी की बड़ी बैठक, सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (रेसलाईजेशन) और बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना अनिवार्य है। योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहें और अयोग्य मतदाता हटाए जाएं  इस दिशा में सभी दलों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में भी जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा, जिसके सफल संचालन के लिए बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1200 ही होगी। इसके लिए मतदाता पुनर्गठन किया जाएगा, जिससे मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। नए मतदान केंद्रों के लिए बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति शीघ्र करने का अनुरोध करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शी और त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया के लिए यह आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज