
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अबुआ आवास एवं पीएम जनमन आवास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में 2023-24 के लिए प्रतिदिन 18 और वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिदिन 50 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्लिंथ जियो टैगिंग के लंबित मामलों का निपटारा 10 दिनों के भीतर हो, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जियो टैगिंग व आवास पूर्णता की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभुक योजना से वंचित न रह पाए।
पीएम जनमन आवास योजना के तहत भी लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनमें 14 व 15 जुलाई से शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि लाभुकों को समग्र सुविधा मिल सके।
Author: Jharkhand Nama
News portal





