सख्त रुख में दिखे डीईओ, ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को कड़ी निगरानी और सजग दृष्टिकोण के साथ ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की, बल्कि वेयरहाउस के अंदर-बाहर की समग्र स्थिति, तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता तथा ईवीएम की सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी की स्थिति, ईवीएम मशीनों के रख-रखाव, अग्निशमन व्यवस्था और प्रवेश-निकास नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी ली गई।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह बाहरी निरीक्षण तथा तिमाही रूप से आंतरिक निरीक्षण कर रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजी जाती है। इसी क्रम में उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद संबंधित पदाधिकारियों को रख-रखाव में सुधार लाने, तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने तथा रिपोर्ट समयबद्ध भेजने का निर्देश दिया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज