
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़ जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने सोमवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन की भौतिक स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और पंजी संधारण की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में डीपीआरओ ने भस्मक मशीन, ज्ञान केंद्र, जन्म-मृत्यु पंजी और पंचायत सुदृढ़ीकरण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्वच्छता में कमी पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पंचायत भवन को जनसेवा का केंद्र मानते हुए उसमें साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के दौरान मुखिया, पंचायत सचिव एवं जीआरएस उपस्थित थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





