
JHN DESK साहिबगंज: (SAHIBGANJ) झारखंड का कोटालपोखर थाना इन दिनों चर्चा में है लेकिन अच्छे कारणों से नहीं। यहाँ हर दिन चल रहा है खनिज एक्सप्रेस ओवरलोड ट्रकों की बिना टिकट यात्रा, बिना चालान, सीधा पश्चिम बंगाल तक! और इस पूरे खेल का VIP दर्शक बना है प्रशासन बिना आवाज, बिना हरकत, बस चुपचाप देखता हुआ!
मजिस्ट्रेट भी हैं, पुलिस भी है, पर ‘एक्शन’ नाम की चीज कहीं नहीं है।
साहिबगंज जिला प्रशासन ने तीन-तीन चेकनाके बनाए गए हैं सुनकर लगेगा जैसे प्रशासन कमर कस के बैठा है। लेकिन ज़मीनी सच्चाई ? यहाँ चेकिंग कम, सेटिंग ज़्यादा होती है।
जीवनपुर चेकपोस्ट या कट मनी चौक?
सुबह होते ही जीवनपुर चेकनाका पर सजता है कट मनी दरबार कुछ दलाल, कुछ खास चेहरे अपना-अपना हिस्सा तय करते हैं। यहाँ खनिज नहीं, ईमान का ट्रांसफर हो रहा है!
ये कोई फिल्म नहीं, साहिबगंज का LIVE ड्रामा है।
जहाँ हर दिन एक ही सीन दोहराया जाता है खनिज निकलता है, पैसा बंटता है, और सिस्टम सोता है।
अगर ये सब देखकर भी कोई नहीं जागा, तो समझ लीजिए ये चुप्पी नहीं, मिलीभगत की चीख है हाय रे हामर सोना झारखंड!
खनिज गया, ईमान गया…
अब क्या बचा है? सिर्फ सवाल…
Author: Jharkhand Nama
News portal





