
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ | पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर का मंगलवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हलचल तेज हो गई। विशेष सेलून से पहुंचे जीएम ने स्टेशन, रेलवे यार्ड, कोल साइडिंग और क्वारी क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
एक पेड़ मां के नाम” से दी हरियाली की सौगात
निरीक्षण के बाद स्टेशन परिसर स्थित पार्क में GM ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया।
वर्षों से बंद एस्केलेटर हुआ चालू – यात्रियों को बड़ी राहत
लंबे समय से बंद पड़ा एस्केलेटर उनके दौरे के दिन ही चालू कर दिया गया। स्टेशन की साफ-सफाई और व्यवस्था में अचानक आई तेजी ने जीएम के दौरे की गंभीरता को दर्शाया।
लिफ्ट और एस्केलेटर की बिजली समस्या सुलझी
महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि लिफ्ट और एस्केलेटर में आ रही बिजली समस्या का समाधान कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में स्टेशन के और विस्तार की बात कही – “थर्ड व फोर्थ लाइन आने के बाद नई ट्रेनों की शुरुआत भी होगी।”
ग्रामीणों और संगठनों ने सौंपे मांगपत्र
कोल साइडिंग क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों ने महाप्रबंधक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हर बिंदु पर गंभीरता से सुनवाई की और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





