
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़:जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को बैंक कॉलोनी स्थित जिला स्तरीय स्टेडियम में बड़े ही भव्यता और उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, पाकुड़िया ने बाज़ी मारी, वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में आर.के. +2 उच्च विद्यालय, पाकुड़िया विजेता बना। अंडर-15 बालक वर्ग में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, लिट्टीपाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा,
सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताएं न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान मंच देती हैं, बल्कि इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है।
प्रतियोगिता की सफलता में एडीपीओ पीयूष कुमार और एपीओ राजेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह यह दर्शाता है कि पाकुड़ जिले में खेल संस्कृति लगातार मजबूत हो रही है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





