
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अमड़ापाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित महत्वपूर्ण अभिलेख जैसे निरीक्षक पंजी, दागी पंजी, सीडी पार्ट-3, सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के सक्रिय अपराधकर्मियों की विवरणी सहित अन्य संचिकाओं एवं पंजियों की जांच की गई।
एसपी ने थाना भवन एवं परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी गंभीरता दिखाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी की स्पष्ट मंशा रही कि थाने का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से हो, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
Author: Jharkhand Nama
News portal





