एसपी ने महेशपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी, खनन चेकपोस्ट पर भी दिए सख्त निर्देश

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़: पुलिस अधीक्षक ने महेशपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित संचिकाओं एवं पंजीयों की गहन जांच की गई, जिसमें कई अभिलेख अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को सख्त चेतावनी दी और सभी अभिलेखों को शीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का सख्त निर्देश दिया।

एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

इसके अतिरिक्त महेशपुर थाना अंतर्गत सोनारपाड़ा खनन चेकपोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध माइनिंग चालान एवं समुचित जांच के कोई भी खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट से पार न हो। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एसपी के इस निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी गई और साफ संदेश गया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज