
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के बीच जॉनसन बेबी किट और जन्म प्रमाणपत्र का वितरण किया। उन्होंने अस्पताल में प्रसव उपरांत भर्ती महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें यह उपहार प्रदान किया और नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाणपत्र मौके पर ही बनवाकर सौंपा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने घोषणा की कि अब से सदर अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी शिशुओं को डिस्चार्ज के समय ही उनका जन्म प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इससे पहले जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आम जनता को काफी समय और परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
उपायुक्त ने कहा, यह पहल शासन की सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि जन्म के साथ ही प्रत्येक नागरिक को उनका कानूनी अधिकार मिल सके।
इस नवाचार की चारों ओर सराहना हो रही है। अस्पताल प्रबंधन से लेकर आम नागरिकों तक, सभी ने उपायुक्त की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा की है। उपायुक्त की यह पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि तकनीक और इच्छाशक्ति के समुचित प्रयोग से शासन को जनता के और करीब लाया जा सकता है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





