2 बजे ट्रक से उतरा… सुबह तालाब किनारे लाश बनकर मिला! हिरणपुर के तुड़साडीह गांव में मचा हड़कंप

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़साडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के ही 16 वर्षीय रुपेश यादव का शव तालाब किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अभी अंधेरे में हैं।

क्या हुआ उस रात?

बताया जा रहा है कि रुपेश गुरुवार देर रात एक ट्रक में काम कर गांव लौटा था। रात के करीब 2 बजे वो ट्रक से उतरकर सड़क किनारे अकेले घर की ओर रवाना हुआ। लेकिन फिर वो घर कभी नहीं पहुंचा… और अगली सुबह उसकी लाश गांव के ही तालाब के पास पड़ी मिली।

बेटा घर आएगा  मां की उम्मीद टूट गई लाश देखकर

घर में कोहराम मच गया। मां-बाप की आंखों में बेटे का इंतजार था, लेकिन वो इंतजार मौत की ख़बर बनकर लौटा। तालाब किनारे बेटे की लाश और बेबस मां की चीखें… पूरे गांव की रूह कांप गई।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस भी उलझन में!

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर मोके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में फैली दहशत, बच्चे-बुजुर्ग सब सहमे

रुपेश की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। कोई कह रहा है ये सुनियोजित हत्या है, तो कोई हादसे की बात कर रहा है। हर जुबां पर बस एक ही सवाल आखिर उस मासूम के साथ क्या हुआ?

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज