डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, तय समयसीमा में पूर्ण हो कार्य

JHN   DESK   पाकुड़  (PAKUR) पाकुड़: शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत संचालित विकास योजनाओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में डीएमएफटी मद से चल रही योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुसज्जीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने उन योजनाओं के लिए भी निर्देश जारी किया, जो पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को कहा कि जांच के उपरांत त्वरित भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यकारी एजेंसियों को आर्थिक गतिशीलता मिले।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लंबित योजनाओं को अविलंब पूरा करें, वरना जवाबदेही तय की जाएगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज