देवतुल्य काँवरियों की सेवा में स्वदेशी जागरण मंच’ ने खोला निःशुल्क सावन सेवा शिविर

JHN DESK : DEOGHAR/ पवित्र शिव की नगरी बाबाधाम में स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट स्वदेशी जागरण मंच’ द्वारा देवतुल्य काँवरियों की सेवा हेतू निःशुल्क सावन सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र संगठक राजेश उपाध्याय एवं अमरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि सेवा के संकल्प को और दृढ़ करते हुए पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सेवा शिविर का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस अवसर पर शिविर संयोजक राजीव झा, मंच जिला संयोजक संजय सिंह प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, आशा झा, लक्ष्मी देवी चन्द्रवंशी, माया केसरी, गौरी शंकर शर्मा, बबलू, महेश दुबे, रीता चौरसिया, बबली सिंह, मिथिलेश बाजपेई, जीवेश सिंह, विनोद शाह, महेश राय, उमिता बरनवाल , प्रेमलता बरनवाल, डॉ राजीव पांडे, गुड्डू बंका, संजीव सिंह, रवि केसरी, पंकज भदौरिया, गणेश बरनवाल, सुनील गुप्ता, गौरी कोर, संध्या कुमारी, बाबू सोना सिंगारी, कुसुम सिंह, राकेश राय, जय कुमार सिंह,इत्यादि अनेको लोग मौजूद थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





