प्रेम का पंचनामा: हिरणपुर में चार बच्चों की मां और दो बच्चों के बाप ने रचाई अनोखी शादी, गाँववालों ने बने पंडित!

JHN       DESK        पाकुड़        (PAKUR) :     पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही दिलचस्प भी। यह कहानी सिर्फ इश्क की नहीं, समाज की सोच, परंपरा और पंचायत की शक्ति का भी एक अनोखा दस्तावेज बन गई है। मामला हिरणपुर के रानीपुर गांव का है, जहां एक महिला जो चार बच्चों की मां है और एक पुरुष जो दो बच्चों का पिता है को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और जो हुआ, वो फिल्मों से कम नहीं।

मंगलवार देर शाम, रानीपुर गांव के ही हीरालाल मंडल उर्फ बादल और एक स्थानीय महिला को ग्रामीणों ने एक घर से रंगेहाथों पकड़ लिया। खबर जंगल में आग की तरह फैली और मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर हिरणपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।

लेकिन फिर जो हुआ, वो किसी पंचायतनुमा ‘लव कोर्ट’ का दृश्य बन गया। ग्रामीणों ने डांगपाड़ा-रानीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मांग की कि यह समाज की बात है, समाज फैसला करेगा। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था गलती हुई है तो सुधार भी होना चाहिए।

पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत समिति की मौजूदगी में सामाजिक दबाव को देखते हुए दोनों को ग्रामीणों के हवाले कर दिया। इसके बाद गांववालों ने मानो ‘बराती’ का रूप धारण कर लिया और दोनों को पकड़कर रानीपुर के शिव मंदिर में ले जाकर विधिवत रूप से विवाह करा दिया।

अब यह अनोखी शादी न सिर्फ गांव में, बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे ग्रामीण न्याय व्यवस्था की मिसाल बता रहा है, तो कोई इसे सामाजिक परंपरा और मानवीय रिश्तों की मर्यादा से जोड़कर देख रहा है।

गाँव की अदालत, मंदिर का मंडप, और प्रेम की कसौटी…
यह घटना अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है क्या समाज ऐसे मामलों में सुधार की भूमिका निभा सकता है? क्या ग्रामीण पंचायतें अब ‘लव काउंसलर’ बन रही हैं? एक बात तो तय है रानीपुर की यह शादी, एक मिसाल बन चुकी है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज