पाकुड़: दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद ने दिए सख्त निर्देशविकास योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और बुनियादी सेवाओं पर हुई चर्चा

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़: समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायिका निसात आलम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, मनरेगा, आवास, सिंचाई समेत तमाम योजनाओं पर बिंदुवार समीक्षा की।

ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश।

एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने और हर प्रखंड में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव भेजने के निर्देश।

सोलर लाइट और बिजली कनेक्शन की स्थिति की जांच और सुधार पर बल।

बरसात में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों को जल्द मरम्मत का आदेश।

बैठक के बाद अनेक योजनाओं के लाभुकों को चाभी, ट्रैक्टर, धोती-साड़ी, छात्रवृत्ति और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

उपायुक्त मनीष कुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल में पाकुड़ जिला बोर्ड परीक्षा में राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा है।

सांसद ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पूर्व सभी कार्यों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज