
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) : देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को अपना 118वां स्थापना दिवस सेवा और जनकल्याण को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर पाकुड़ स्थित बीकेजी आई क्लिनिक में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 रोगियों की आंखों की जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन मालदा (पश्चिम बंगाल) से आए प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देबदास मुखर्जी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, पाकुड़ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक थॉमस सोरेन ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों व आमजनों के साथ बैंक के गौरवशाली इतिहास को साझा किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद परामर्श और नेत्र रोगों की विस्तृत जांच की गई।
शिविर में शिबनाथ शर्मा, लीला मंडल, गायत्री, निर्मला, निखिल, अरुणा यादव समेत कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
बैंक के प्रतिनिधियों प्रसन्नजीत मंडल एवं शोवित कुमार ने बैंक की वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विन्नी हेम्ब्रम, कौशल कुमार, मेघराय टुडू, जयसिंह मुर्मू, ईशा यादव, जीतलाल एवं धरम ने अहम भूमिका निभाई।
इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, संग्रामपुर शाखा द्वारा संग्रामपुर पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शाखा द्वारा न केवल पौधे लगाए गए बल्कि ग्राहकों को पर्यावरण जागरूकता के तहत पौधे उपहार स्वरूप भी दिए गए। साथ ही स्थानीय स्कूल में उपहार भी वितरित किए गए।
रिपोर्ट : नंद किशोर मंडल | पाकुड़
Author: Jharkhand Nama
News portal





