
JHN DESK पाकुड़ (PAPKUR) पाकुड़: जिले में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा स्थापना समिति की अहम बैठक रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अंतरजिला स्थानांतरण के लिए प्राप्त कुल 106 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया।
साथ ही दो ऐसे विद्यालयों की पहचान की गई, जहां शिक्षकों की घोर कमी है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के प्रतिनियोजन का निर्णय लिया गया, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।
बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार मौजूद रहे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





