झामुमो जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, जिला वर्ग संगठन के नव गठित पदाधिकारियों को माला पहनाकर किया स्वागत

झामुमो जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, जिला वर्ग संगठन के नव गठित पदाधिकारियों को माला पहनाकर किया स्वागत

JHN DESK PAKUR आज जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने की। वही मंच संचालन वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर सभी प्रखंडो के प्रखंड कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के पश्चात केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मनोनीत जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने सर्वप्रथम नव गठित पार्टी वर्ग संगठन जिला युवा मोर्चा, जिला महिला मोर्चा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला किसान मोर्चा, व जिला बुद्धिजीवी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के वफादार सिपाही रहे है जिसका नतीजा है कि आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आप सभी यथाशीघ्र प्रखंड स्तरीय समिति का गठन करते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करे

वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने अपने संयुक्त संबोधिन में कहा कि आप सभी पार्टी के समर्पित व जुझारू सिपाही है। आप सभी के सहयोग से प्रखंड व जिला स्तर का सभी कार्यक्रम सफल होता है। आप सभी राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए दूर दराज के ग्रामीणों को उन योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम करे। साथ ही पार्टी मजबूती की दिशा में लगातार कार्य करते रहे।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद, जिला सह सचिव तरुण मंडल, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, सचिव कलम मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, सचिव सिद्दार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह , नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल शेख, युवा जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, सगीर अंसारी, अल्पसंख्यक जिला कोषाध्यक्ष इस्माईल शेख, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जमीरुल शेख, मुख्तार शेख, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, बुद्दिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अली हुसैन अंसारी, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, इमदादुल अंसारी, मोसरर्फ हुसैन, अब्दुल रहीम अंसारी, आलिम अंसारी, मोबारक हुसैन, फुरकान शेख, दिलीप रजवार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज