समाज के प्रति है संवेदनशील औऱ नशे के ख़िलाफ़ जंग रहेगी जारी -अजहर इस्लाम

समाज के प्रति है संवेदनशील औऱ नशे के ख़िलाफ़ जंग रहेगी जारी -अजहर इस्लाम

JHN DESK PAKUR  : कुछ दिन पहले पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने वादा किया था कि पाकुड़ में नशे के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई को और तेज़ करूंगा इसी संकल्प के तहत एक महिला उनसे अपनी व्यथा सुनाई जिनके हरे भरे सपनो की दुनिया मे उनके पति की हीरोइन/ड्रग्स की लत की वजह से बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था जिसकी बाते सुनकर अजहर इस्लाम ने मानवता का परिचय देते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र मे भर्ती करवाया

एवं उनके पूरा इलाज़ का खर्च भी अजहर इस्लाम ने करने का भरोसा दिया एवं उनके घर परिवार एवं बच्चो के लिए भी दो महीना राशन की सहायता भी दी गई एक दूसरे फरियादी ने भी अत्यंत पीड़ा दायक व्यथा सुनाई एक लड़का जो गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और हर महीने उसे ब्लड चेंज करना पड़ता है जिसके खर्च वहन करना उस परिवार के लिए बेहद कठिन हो रहा था। उक्त परिवार के सदस्यों के बीच ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी ताकि उनका बेटा इलाज पा सके और उनका संघर्ष थोड़ा हल्का हो इसी दौरान इसके चेंगाडांगा पंचायत से एक युवक मुझसे मिलने आया, जिसका हाल ही में भारतीय सेना में चयन हुआ है उसने आकर खुशी का इज़हार करवाया की पत्थर का सीना चीरकर इस पथरीली धरती से देश सेवा का जज्बा को इस युवक ने पूरा किया है जो अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज