झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री तारलोक सिंह चौहान का हजारीबाग परिसदन में किया गया स्वागत,

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री तारलोक सिंह चौहान का हजारीबाग परिसदन में किया गया स्वागत, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की शिष्टाचार भेंट

JHN DESK HAZARIBAG :झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री तारलोक सिंह चौहान आज 3 सितंबर को अपने निजी दौरे पर हजारीबाग पहुंचे। उनके आगमन पर हजारीबाग परिसदन भवन में उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अंजनी अंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शिष्टाचार भेंट की

मुख्य न्यायाधीश ने अपने भ्रमण के दौरान हजारीबाग स्थित सिविल कोर्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने सिविल कोर्ट भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  रणजीत कुमार व न्यायालय के अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज