पंचायत समिति उप प्रमुख हैदर अली के विरुद्ध अविश्वावास प्रस्ताव पारित करवाने को एक जुट हुए पंचायत समिति सदस्य

पंचायत समिति उप प्रमुख हैदर अली के विरुद्ध अविश्वावास प्रस्ताव पारित करवाने को एक जुट हुए पंचायत समिति सदस्य

पंचायत समिति उप प्रमुख के विरुद्ध पंचायत समिति के सभी सदस्यों ने लगाया कई आरोप उनके द्वारा कर्त्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, विकासात्मक कार्यों में अनियमितता प्रशासनिक कार्यों में निष्क्रियता तथा समिति के अन्य सदस्यों से समन्वयहीन कार्यशैली के कारणपं चायत समिति का समुचित संचालन बाधित रहना मुख्य समस्या को देखते अविश्वास प्रस्ताव अति आवश्यक -पंचायत समिति सदस्य

पाकुड़ प्रखंड के सभी प्राय पंचायत समिति सदस्य आज प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर उन्हें सारे बातों से अवगत करवाते हुए एक आवेदन समर्पित किया जिसमे अंकित निम्न प्रकार है

सेवा में, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह- सचिव,  प्रखण्ड पंचायत समिति प्रखण्ड- पाकुड़, जिला – पाकुड़

विषय:- वर्त्तमान पंचायत समिति के उप-प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव हेतु विशेष बैठक बुलाने के संबंध में नोटिस

महाशय उपरोक्त विषय के संबंध में कहना है कि हम, पाकुड़ प्रखण्ड पंचायत समिति के निर्वाचन सदस्यगण, झारखण्ड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 43 के अंतर्गत यह लिखित अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं उल्लेखनीय है कि वर्त्तमान प्रखण्ड उप-प्रमुख हैदर अली द्वारा अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, विकासात्मक कार्यों में अनियमितता, प्रशासनिक कार्योंमें निष्क्रियता तथा समिति के अन्य सदस्यों से समन्वयहीन कार्यशैली के कारण पंचायत समिति का समुचित संचालन बाधित हो रहा है। उन्होंने बार-बार समिति द्वारा लिये गये निर्णयों की अवहेलना की है तथा किसी भी प्रकार की पारदर्शिता और जवाबदेही नही दिखाई है, जिससे सदस्यों का उनके प्रति विश्वास समाप्त होगया है। ऐसी स्थिति में उनका उप-प्रमुख पद पर बने रहना अनुचित एवं जनहितके विरुद्ध है। वह पद पर बने रहने के योग्य नही है।अतः हम यह अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर निवेदन करते हैं कि प्रखण्ड उप-प्रमुख हैदर अली के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु विशेष बैठक बुलाकर उक्त प्रस्ताव को पारित कराने की कृपा की जाय इस आवेदन को सभी पंचायत समिति सदस्य ने मिलकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के हाथो समर्पित किया एवं इसकी प्रति अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के कार्यालय पहुंच कर सभी पंचायत समिति सदस्यों ने एक मत होकर उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने सम्बंधित ज्ञापन सौप दिया

क्या कहते है अधिकारी -इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अलफ्रेंड मुर्मू ने कहा इस मामले को निर्वाचन कोषांग भेजा जायेगा जो विधिवत नियम है उनके अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को पारित किया जायेगा

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज