टोटो चालकों का एक रैला पंहुचा पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के पास समस्याओ को लेकर पहुंचे
टोटो चालकों की समस्याओ को सुनते ही मोबाइल से डीटीओ प्रभारी और ट्रैफ़िक डीएसपी से की बात
झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ : पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के जनाधार लगातार बढ़ते जा रहे है और इसी दरमयान पाकुड़ जिला के टोटो चालक भाई जो गरीब परिवार से आते हैं दिनभर मेहनत करके कोई तीन सौ तो कोई चार सौ रुपये ही कमा पाते हैं आज ये सब अपना कष्ट और पीड़ा लेकर आए जिसे तुरंत उनकी बात को ध्यान से सुना और अपने स्तर से समाधान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
इसके लिए उन्होंने डीटीओ साहब, मुफ़स्सिल थाना प्रभारी, टाउन थाना प्रभारी और ट्रैफिक डीएसपी साहब से बात की साथ ही, सभी जगह आवेदन भी दे दिया गया है ताकि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई हो सकेउन्होंने कहा मैं हमेशा अपने क्षेत्र के मेहनतकश भाईयों की आवाज़ बनकर उनके हक और रोज़ी-रोटी की रक्षा करता रहूँगा
इस क्षेत्र की टोटो चालकों के हित मे सदैव खड़ा हूँ और रहूँगा
Author: Jharkhand Nama
News portal





