पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास धनबाद जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह , टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो एवं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किए

झारखंड नामा ब्यूरो प्रतिक सिंह धनबाद :जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट योजना अंतर्गत बाघमारा प्रखंड के दलुडीह पंचायत के गंगापुर लिलौरी मंदिर से रूपलाल किस्कु के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास धनबाद जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह जी, टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी एवं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किए। ग्रामीणों द्वारा अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शारदा सिंह जी ने कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र की स्थिति में सुधार एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। तत्पश्चात प्राचीन लिलोरी मंदिर में माता के दर्शन व पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि जीवन के लिए प्रार्थना किए।
मौके पर स्थानीय मुखिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





