तेतुलमारी पाण्डेयडीह क्षेत्र हादसे से दहल उठा, दुकानदार की मौत

तेतुलमारी पाण्डेयडीह क्षेत्र हादसे से दहल उठा, दुकानदार की मौत

तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह स्थित जनता साइकिल दुकान में रविवार संध्या करीब 4 बजे गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग और सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा।

झारखंड नामा ब्यूरो प्रतिक सिंह धनबाद :आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय युवकों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 6-7 गैस सिलेंडर फटने की सूचना है। घटना में दुकानदार खेदन सोनार आग की लपटों में फंस गए, जिन्हें काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया और धनबाद अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आगजनी से दुकान, स्कूटर, कई साइकिलें, टायर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के कारण सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग दो से ढाई घंटे तक बाधित रहा और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज