150 वीं जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

150 वीं जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों ने हाटपाड़ा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

JHN DESK PAKUR :पाकुड़ जिले में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त श्री महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री नयन कुमार, नगर परिषद प्रशासक श्री अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती काजल तिकी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर *उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने समस्त जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक महान जननायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों और नेतृत्व से आदिवासी समाज में नए सामाजिक व राजनीतिक युग की शुरुआत की। उनके जीवन से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज