पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पियादापुर चेक पोस्ट और चाँद पुर चेकपोस्ट से बगैर माइनिंग चालान की हाइवा का हो रहा है परिचालन
मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगा डांगा के समीप भी बगैर माइनिंग चालान के गिट्टी लदे हाइवा हमरुल और पत्थर घट्टा चेकपोस्ट से जारी है परिवहन
चौक चौराहो मे जमे रहते है पासिंग एजेंट बाइक पर जो करते है रेकी और करवाते है पासिंग
कई सफ़ेद पोश पत्रकार की भी कई हाइवा बिना माइनिंग चालान के चलाने की फिक्स रहने की खबरें सूत्रों से

JHN PKR :उपायुक्त की आदेश और पुलिस अधीक्षक महोदया के संयुक्त आदेश और ओचक निरिक्षण के बाबजूद नहीं थम रहा अवैध रूप से बगैर माइनिंग चालान के गिट्टी लदे हाइवा का परिवहन लगभग उसी तर्ज़ पर जारी है जो पूर्व मे थी शाम ढलते ही पाकुड़ मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के पियादा पुर चेक पोस्ट और चाँद पुर चेकपोस्ट होकर बगैर माइनिंग चालान के अवैध रूप से गिट्टी लदे हाइवा का परिवहन जारी है इसी तरह मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगा डांगा से हमरुल होकर और पत्थर घट्टा चेकपोस्ट से बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदे हाइवा का परिवहन जारी है जहाँ अवैध बसूली की खबरें है जो एक मोहन नामक कोई पुलिस के खास दलाल अंजाम देते है
Author: Jharkhand Nama
News portal



