पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की समाज के प्रति लगाव ने एक मरीज को स्वास्थ्य करवाने को दिखे प्रतिबद्ध

पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की समाज के प्रति लगाव ने एक मरीज को स्वास्थ्य करवाने को दिखे प्रतिबद्ध

JHN PAKUR: पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के समाज के प्रति उनकी लगाव दिन ब दिन गहराता जा रहा है और इसी का एक ताज़ा मामला आज सामने आया है इसी पर अजहर इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की उदय नारायणपुर पंचायत के विक्रमपुर गाँव से एक अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है गाँव का एक गरीब युवक, जो पहले एक पाउडर फैक्ट्री में काम करता था, लगातार धूल और हानिकारक कणों के संपर्क में रहने के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गया है। उसके फेफड़े बुरी तरह खराब हो चुके हैं, जिससे उसे सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है और उसे टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी हो गई है इस युवक की हालत जितनी गंभीर है, उतनी ही दर्दनाक स्थिति उसके परिवार की भी है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य आज खतरे में दिखाई दे रहा है। परिवार पहले ही गरीबी से जूझ रहा है और अब इलाज का बोझ उनके लिए असहनीय बन गया है जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उस समय मैं सफर में था मेरे कार्यकर्ता ने मुझे फोन कर पूरी स्थिति बताई। बिना देर किए मैंने तुरंत पाकुड़ के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की और इलाज की व्यवस्था करने को कहा। मेरे निर्देश पर मेरे कार्यकर्ताओं द्वारा उस युवक को पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई गई और इलाज शुरू किया गया। इलाज के साथ-साथ मैंने अपनी ओर से उस युवक के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयाँ खरीदने हेतु पाँच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया, ताकि पैसों की कमी के कारण इलाज में कोई बाधा न आए और उसके बच्चों का भविष्य अंधकार में न डूबे उन्होंने कहा मैं साफ़ शब्दों में कहना चाहता हूँ मेरा एक ही उद्देश्य है: हर गरीब के पास रहना,हर गरीब के सुख-दुख में साथ देनाऔर पूरी निष्ठा से गरीबों की सेवा करना मेरे लिए राजनीति किसी पद या शक्ति का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। जब तक जीवन है, तब तक गरीब, मजदूर, असहाय और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करना ही मेरे राजनीतिक विचारों का असली उद्देश्य रहेगा

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज