अजहर इस्लाम ने समाज के प्रति उदार भाव से बातचीत के जरिये एक समस्या को दोनों पक्षो के बीच करवाया समाधान

JHN PAK : पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के पहल से पाकुड़ विधानसभा के पाली गगन पहाड़ी से आए सभी भाई का स्नेह और विश्वास पाकर मन गर्व और जिम्मेदारी दोनों से भर गया। उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर तुरंत पहल की गई। थाना में दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी बातचीत और समझदारी के माध्यम से शांतिपूर्ण समझौता कराया गया। मुझे खुशी है कि मामला शांति और भाईचारे से सुलझ गया। समाधान के बाद सभी लोगों ने उनके इस सामाजिक दायित्व की सराहना की और उन्हें खुश होकर धन्यवाद दिया और कहा दादा, जब तक आप राजनीति करेंगे, हम आपका हाथ नहीं छोड़ेंगे उनके इन शब्दों ने अजहर इस्लाम के मन को छू लिया उन्होंने भी सभी को स्पष्ट शब्दों में वचन दिया राजनीति में पद, प्रतिष्ठा या शक्ति के लिए नहीं उतरा हूँ। मैं राजनीति में सिर्फ और सिर्फ मजलूम, गरीब, पीड़ित और मुसीबत में फंसे इंसानों की समस्या दूर करने के लिए आया हूँ। मेरा उद्देश्य है जहाँ अन्याय हो, वहाँ आवाज़ उठे। जहाँ पीड़ा हो, वहाँ सहारा मिले। जहाँ डर हो, वहाँ भरोसा खड़ा हो। जनता का विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। जब तक सांस है, सेवा का यह संकल्प जारी रहेगा
Author: Jharkhand Nama
News portal



