झामुमो जिला कार्यालय में हुई बैठक सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष के लिए सेलिना सुल्ताना को झामुमो ने समर्थन देने का किया ऐलान

झारखंड नामा अमित कुमार दास पाकुड़ : पाकुड़ जिला झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित हुए बैठक में नगर पालिका चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा की गई नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सेलिना सुल्ताना को समर्थन देने की बात हुई जिसमें सभी ने सहमति दिखाई और उसे जिताने के लिए एक एक कार्यकर्ताओं को लगने की बात जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दिया डोर टू डोर कैंपेन करने हर घर में सरकार की उपलब्धि और नगर अध्यक्ष बनने पर जो काम किया जाएगा उसे जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगने के लिए बोला गया जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहमति से सेलिना सुल्ताना को हमलोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए समर्थन देने की बात की है और झामुमो पूरी ताकत के साथ नगर अध्यक्ष को मदद करेगी
बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष झामुमो नेता दानियल किस्कू पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की केंद्र समिति सदस्य विकास मुर्मू हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन अंसारी सुनील टुडू सुशीला उपस्थित थे
Author: Jharkhand Nama
News portal



