संस्था ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, काला दिवस के रूप मे 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में किया गया स्मरण

झारखंड नामा अमित कुमार दास पाकुड़ : 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों को स्मरण करते हुए 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में मनाते हुए शहर के इंद्रा चौक पर शनिवार को देर संध्या में सत्य सनातन संस्था ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरगति प्राप्त जवानों को भावपूर्ण नमन करते हुए उनकी शहादत को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया गया।ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। चौबे ने यह भी कहा आज पश्चिमी सभ्यताओं से बसीभूत होकर कई लोग रोज डे चॉकलेट डे किश डे और तो और वैलेंटाइन डे मनाते हैं परंतु देश के बीर जवानों को भूल जाते है आज के दिन देशवासियों को वीर जवानों की शहादत को याद कर एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का सम्मान और स्मरण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ,सयुक्त सचिव अजय भगत , कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर ,जिला अध्यक्ष हर्ष भगत , सत्यम भगत ,बम भोला उपाध्याय ,सुमित पांडेय, सानू रजक ,संदीप त्रिवेदी , संतोष टिब्रीवाल, संतोष कुमार ,प्रसन्ना मिश्रा संतोष कुमार, आनंद कुमार , रवि भगत , मुन्ना शर्मा ,चुन्ना शर्मा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।
Author: Jharkhand Nama
News portal



