नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर नेहरू युवा केन्द्र एवं एनसीसी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर नेहरू युवा केन्द्र एवं एनसीसी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

झारखंड नामा अमित कुमार दास पाकुड़ :जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, बूथों पर सहयोग सुनिश्चित करने का दिया निर्देश नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मनीष कुमार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र एवं एनसीसी के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को मतदान केंद्रों पर सक्रिय सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहायता करें तथा गर्भवती महिलाओं को कतार में खड़ा किए बिना प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने में सहयोग दें। कतार में उपस्थित मतदाताओं के क्रमांक का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि वे सही मतदान केंद्र पर ही मतदान करें। यदि कोई मतदाता गलत मतदान केंद्र पर पहुंच गया हो, तो उसे सही जानकारी देकर संबंधित मतदान केंद्र तक मार्गदर्शन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक नगरपालिका आम निर्वाचन में मतदान कर्मियों के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज