अमड़ापाड़ा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 

अमड़ापाड़ा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 

झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ा पाडा :अमड़ापाड़ा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा,सीओ औसफ़ अहमद खां, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता,थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने लोगों से आगामी होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। कहा कि क्षेत्र के साथ चौक चौराहो में जवानों को नियुक्त किया जाएगा. कहा कि शराबियों एवं हुडदंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा. साथ ही अवैध शराब बेचने वालों, क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदान में शराब का सेवन करने वालों व तेजरफ्तार बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी. वही ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रसासन को अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में उड़ रहे धूल का मामला से अवगत कराया गया

जिसके पश्चात सीओ अमड़ापाड़ा के द्वारा कोल कंपनी के अधिकारियो से बात कर मुख्य बाजार में 3 टाइम पानी छिड़काव का सख्त निर्देश दिया वही कोल कंपनी के अधिकारी ने कल से पानी छिड़काव हो जाने की बात कही। मौके पर सीओ औसफ़ अहमद खां, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के अलावे एसआई चंदन कुमार ,एएसआई सहित,नरायण भगत,कन्हाई भगत,संटू मंडल,मुखिया ग्यालाल देहरी,सहेबजन टुडू,मो लियाकत अली,संतोष भगत,राजा भगत,अफताब सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज