​हक के लिए अड़े विस्थापित: पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी चक्का जाम

​हक के लिए अड़े विस्थापित: पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी चक्का जाम

झारखंड नामा संवाददाता ​रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा : पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर विस्थापित ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक समझौते के संलेख (MoU) के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

​धरना स्थल पर सीओ औसाफ अहमद खान और थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा की मौजूदगी में हुई वार्ता में जमीन समतलीकरण का काम तीन महीने में शुरू करने पर सहमति तो बनी, लेकिन अस्पताल और +2 विद्यालय जैसे मुद्दों पर प्रबंधन के लचीले रुख से ग्रामीण असंतुष्ट दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से केवल आश्वासन के भरोसे नहीं रह सकते। मौके पर महतान टुडू और अन्द्रियास मुर्मू सहित भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डटे हुए हैं।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज