दोस्त बना कातिल वाद विवाद बना हत्या का कारण धारदार चाकू से किया वार ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे तोड़ा दम
झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ा पाड़ा :अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पैनम लिंक रोड में पड़ने वाले रीता चढ़ाई के समीप बीते रात्रि देवघर जिला के रहने वाले लालबाबू अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता सलीम अंसारी को उसके साथ ही रहने वाले उसके दोस्त अजमत अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता मेजबुल अंसारी जिला देवघर के द्वारा आपसी झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना ज्यादा हुआ कि अजमत अंसारी ने अपने ही दोस्त लालबाबू अंसारी को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया इसके पश्चात मौजूद लोगों ने झगड़े में घायल लालबाबू अंसारी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज कर बेहतर उपचार के लिए दुमका रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही लालबाबू अंसारी की मौत हो गई इसके पश्चात स्थानीय थाना को सूचना दिया गया सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी के निर्देशानुसार दलबल के साथ थाना की टीम पहुंच अजमत अंसारी को गिरफ्तार कर लीथाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा ने बताया घटना बीते रात्रि 8 बजे की है अभियुक्त को गिरफ्तार कर कांड दर्ज 13/26 कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई कर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया जाएगा।
Author: Jharkhand Nama
News portal





